LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

2010 के कार्यकाल के बाद पति के साथ दुसरी बार चुनाव मैदान में उतरी गिरिडीह की पूर्व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी

सदर प्रखंड के महेशलुंडी से पूर्व जिप उपाध्यक्ष की पत्नी समेत दो गोतनी ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल

गिरिडीहः
पंचायत चुनाव के पहले और दुसरे चरण का नामांकन अब भी जारी है। शुक्रवार को ही गिरिडीह में जिप सदस्य पद के लिए पहले और दुसरे चरण में 29 और 17 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। वैसे दिलचस्प बात तो यह रहा कि इस बार जिप सदस्य की उम्मीदवारी ठोकते हुए एक बार फिर गिरिडीह की पूर्व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल की है। जबकि साल 2010 में ही मुनिया देवी जिप अध्यक्ष का पद संभाल चुकी है। लेकिन इस बार जमुआ पूर्वी भाग-9 से पूर्व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी दुबारा चुनाव लड़ रही है तो उनके पति मृंगाक उर्फ कोलेशवर वर्मा भी चुनाव लड़ रहे है। यह अलग बात रहा कि पूर्व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी का पिछले साल के कार्यकाल पर कई सवाल उठे थे। क्योंकि साल 2010 जिला परिषद् के विवादित कार्यकाल को मुनिया देवी संभाल नहीं पाई। और बैठकों में योजनाओं को लेकर जिप सदस्यों के हंगामे पर आंखे बंद कर रह गई। लिहाजा, एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरी मुनिया देवी और उसके पति कौलेशवर वर्मा पर इलाके के लोग कितना भरोषा करेगें, यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा।


लेकिन दोनों पति-पत्नी के चुनाव लड़ने का एक फार्मूला यह भी सामने आया कि अगर आने वाले दिनों में अगर जिप अध्यक्ष की कुर्सी महिला आरक्षित रहा तो अध्यक्ष पद हथियाने के लिए ही दोनों पति-पत्नी पूरा दम-खम लगाने के लिए भी तैयार है। और अगर समान्य सीट रहा तो उनके पति कौलेशवर वर्मा भी जमुआ के इसी सीट से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनने का सपना अभी से देखना शुरु कर दिए है। लिहाजा, शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी ने एक साथ डीआरडीए निदेशक सह निर्वाची पदाधिकारी आलोक कुमार के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि जिप सदस्य के अन्य सीटों के लिए ही शुक्रवार को सदर प्रखंड के महेशलुंडी के भाग संख्या-38 से दो गोतनी आमने-सामने है। इसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता कामेशवर पासवान की पत्नी निर्मला देवी है तो दुसरी तरफ अनिता कुमारी भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। और शुक्रवार को दोनों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को ही गिरिडीह के सदर प्रखंड के अलग-अलग भाग संख्या 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें पहाड़पुर से सीतामणी किस्कू भी शामिल है। तो जमुआ के भाग संख्या-11 से ही भाजपा नेता परमेशवर यादव की पत्नी देवंती देवी ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल की। जबकि देवरी और तिसरी के अलग-अलग भाग संख्या से 5-5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons