LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

बनारस से एक बार फिर नरेन्द्र मोदी चुनावी मैदान में, आसनसोल से भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह लड़ेगे चुनाव

  • भाजपा ने लोकसभा आम चुनाव को लेकर जारी की प्रत्याशियों की सूची, झारखंड के 11 सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

गिरिडीह। लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है। जिसे देखते हुए एक ओर जहां प्रशासनिक तैयारियां जोर शोर की जा रही है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दल भी चुनाव की तैयारी जूट गए है। हालांकि इन सबके बीच भाजपा के द्वारा एक के बाद एक राज्य स्तर पर लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा करती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कई राज्यों के लोकसभा सीट से अपने पार्टी के उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है। सूची के अनुसार बनारस से जहां एक बार नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ेगे। वहीं भोजपूरी फिल्म स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से वर्तमान टीएमसी सांसद शत्रुधन सिंन्हा के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़ा किया है।

इधर झारखंड के 11 लोकसभा सीटों में राजमहल से ताला मरांडी, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, चाईबासा से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, हजारीबाग से मनीष जयसवाल, रांची से संजय सेठ, गोड्डा से निशिकांत दुबे, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी व दुमका से सुनील सोरेन के नाम की घोषणा की गई है। हालांकि झारखंड के गिरिडीह, धनबाद व चतरा से फिलहाल चुनाव की घोषणा अभी नही की गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons