गिरिडीह के बेंगाबाद में सुहागरात के दुसरे दिन पति का शव मिला फंदे से झूलता, पत्नी के रहते हुए हुई घटना
गिरिडीहः
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह गांव की घटना ने पूरे जिले को चर्चा में ला दिया। दो दिन पहले सोमवार को युवक संतोष राम की शादी जिले के जमुआ थाना क्षेत्र की युवती से हुआ। और शादी के दुसरे दिन मंगलवार को जब युवक संतोष राम सुहागरात को जब घर घुसा, तो तीसरे दिन बुधवार संतोष का शव सुहागरात वाले कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। जबकि चाौंकाने वाली बात तो यही रही कि सुहागरात के वक्त उसकी पत्नी भी कमरे में ही थी। इसके बाद भी बुधवार की सुबह संतोष का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। लेकिन जब पत्नी के रहते युवक का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। तो इलाके में घटना चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि दोनों की शादी परिवार की सहमति से हुआ था। और युवक संतोष राम शादी के दुसरे दिन सुहागरात को कमरे के भीतर गया। इस दौरान घटना की जानकारी मिली, तो बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल युवक के सुसाईड किए जाने का कारण पता नहीं चल पाया है। तो पुलिस भी अभी तक मृतक की पत्नी से पूछताछ नहीं कर पाई है। वैसे पुलिस भी ये जानकार हैरान है कि जिस युवक की शादी उसके सहमति से हुआ, तो उसने सुहागरात वाले कमरे में पत्नी के रहते सुसाईड क्यों किया। लेकिन मृतक के शव को पास्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।