अंतिम सोमवारी के मौके पर गिरिडीह के शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
- हर हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तो ने किया जलाभिषेक
गिरिडीह। सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर गिरिडीह के विभिन्न शिवालय में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। शिववालयों में उम्मीद से अधिक भक्तो की भीड़ देखी गई। जिला मुख्यालय के बाबा दुखहरण नाथ के साथ बगोदर के हरिहरधाम और धनवार के झारखंडीधाम महादेव मंदिर में अहले सुबह से भक्तो की भीड़ जुटने लगी थी। कतारबद्ध भक्तो ने बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे के साथ बाबा भोलनाथ का जलाभिषेक किया और श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर नीलकंठ महादेव से सुख समृद्धि और निरोगी काया की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।
कमोबेश, युवक से युवतियां और महिलाएं भी शिवलिंग में जलाभिषेक के लिए आतुर दिखी। यही हाल शहर और ग्रामीण इलाकों के विभिन्न शिव मंदिरों में भी देखा गया। जहा सुबह से भक्तो की भीड़ पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए जुटना शुरू हो चुका था। हर कोई नीलकंठ महादेव पर जलाभिषेक के बाद स्पर्श के लिए उत्सुक रहा। इधर अंतिम सोमवारी को लेकर विभिन्न शिववालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम गिरिडीह प्रशासन ने कर रखे थे।