LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 12 अगस्त को निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा

  • प्रेसवार्ता कर भाजपा नेत्री शालिनी बेशिख्यार ने दी जानकारी
  • कहा 76 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा, अग्रसेन चौक पर होगी भारत माता की भव्य आरती

गिरिडीह। आगामी 12 तारीख को आयेाजित होने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा नेत्री शालिनी बेशिख्यार ने बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में वनवासी कल्याण केन्द्र के बिनोद केशरी, संगीता बैसखियार, सोना प्रकाश, कुसुम सिन्हा, परमेंद्र कुमार, पतंजली रणधीर कुमार गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, उत्कर्ष पांडेय शामिल थे। प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए शालिनी बेशिख्यार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व 12 अगस्त को गिरिडीह की धरती पर पहली बार 76 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

कहा कि इस तिरंगा यात्रा को मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभक्ति के साथ ही देश की खुशहाली की मंगलकामना करना है। यात्रा की अगुवाई घोड़े पर सवार झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई करेंगी एवं भव्य रथ पर भारत माता की शान में हम सब गिरिडीहवासी यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होंगे। झंडा मैदान में झंडोत्तोलन करने के उपरान्त तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों से होकर अग्रसेन चौक पर समाप्त होगी। जहाँ भारत माता की भव्य आरती की जायेगी।

बताया कि पिछले वर्ष भी आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर गिरिडीह में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया था। कहा कि इस बार भी तिरंगा यात्रा में चैम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीस, केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन, महिला चौपाल, वनवासी कल्याण केंद्र एवं पतंजलि परिवार के सदस्य भी अपनी सहभागिता निभायेंगे और देश के लिए कुर्बान हुए शूरवीरों के सपने को पूरा करने के लिए इस अभियान को सफल बनाएंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons