LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आजादी के 76वें वर्षगांठ के मौके पर गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा

  • विभिन्न सामाजिक संस्थानों व शैक्षणिक संस्थानों ने दी तिरंगे को सलामी

गिरिडीह। आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गिरिडीह जिले में आजादी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में संचालित सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया गया। इस क्रम में गिरिडीह के विभिन्न संगठनों, समाजिक संस्थानों, शिक्षण संस्थानों व राजनीतिक दलों के कार्यालयों में तिरंगे को सलामी दी गई।

रोटरी गिरिडीह की ओर से आई हॉस्पिटल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अध्यक्ष रो. मनीष तरवे ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी गिरिडीह के द्वारा रेडक्रॉस भवन में चैयरमेन मदन विश्वकर्मा के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर वाइस चैयरमेन डॉ तारकनाथ देव, सचिव राकेश मोदी, दिनेश खेतान, संजय भूदोलिया सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

गोयनका सेवा सदन में ट्रस्टी प्रिति गोयनका द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर गोयनका सेवा सदन के सचिव विजय सिंह, डॉ. मीता साव, डॉ तारकनाथ देव, प्रदीप डालमिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं नवजीवन नर्सिंग होम में लायन धर्म प्रकाश द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।

वंही शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पार्श्वनाथ आईटीआई में पार्श्वनाथ एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेन्ट ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र वर्मा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर डायरेक्टर रिंकेश कुमार, जावेद अखतर, प्रिंसिपल मुकेश शर्मा, महेश तांती, दिपांशु विश्वकर्मा, निष्ठा विश्वकर्मा, सिम्मी वर्मा, संतोष पासवान, सन्नी कुमार सहित संसथान से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons