LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ का होगा आयोजन

  • शान्तिकुञ्ज हरिद्वार सहित कई स्थानों पर किया जायेगा वृक्षारोपण

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्ष गंगा अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से देश भर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पौधों का रोपण व पालन पोषण किया जाता है। इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक वृक्षारोपण के विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर 30 को राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका संचालन ऑनलाईन माध्यम से शान्तिकुंज एक साथ सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित कई अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सम्पूर्ण देश के 108 से अधिक स्थलों पर सामूहिक वृक्षारोपण तरुपुत्र रोपण महायज्ञ के साथ सम्पन्न होगा। गायत्री परिवार के मुख्यालय शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 ‘‘शान्तिकुंज स्वर्ण जयंती वनों स्थापना की जायेगी। 1008 घरों में माता भगवती की बाड़ी की स्थापना की जायेंगी। जिसमें घरों व प्रज्ञा केन्द्रों में 50 पौधों की छोटी रोपणी (नर्सरी) की स्थापना की जायेगी। 1008 घरों में गमलों में स्वास्थ्य/शाक वाटिका स्थापना की जायेगी। पूर्व में रोपित श्रीराम स्मृति वन- उपवनों में तरु मिलन, पूजन एवं तरु सिंचन का क्रम भी सम्पन्न होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons