हिन्दी दिवस के मौके पर जोहार कलमकार मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजन
- अतिथियों ने हिन्दी की विशेषताएं पर डाला प्रकाश
गिरिडीह। हिन्दी दिवस के मौके पर बुधवार को जोहार कलमकार मंच झारखण्ड के तत्वाधान में सर जेसीबोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय, मंच की संस्थापिका एवं अध्यक्षा ममता बनजम, जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह और महारानी प्रेम मंजरी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय रातु रांची की प्राचार्या तारामणी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान उद्बोधन भाषण मंच की गिरिडीह ज़िलाध्यक्षा पूनम सहाय के द्वारा दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने संबोधन करते हुए हिन्दी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला और छात्राओं में नवीन ऊर्जा भरने का कार्य किया। वहीं हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार, इसकी महत्ता और उपयोगिता को घर घर पहुंचाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन में शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने बड़ी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में उदयशंकर उपाध्याय, विनय मिश्रा, डॉ. आरती वर्मा, राजेश पाठक, परवेज़ शीतल, संजीव कुमार, महेश अमन, माया कुमारी, रितेश सराक, राजेन्द्र कुमार, मोइनुद्दीन शमसी, मो.अख्तर अंसारी, अंसार कौनेन सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।