LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी के झूमरखेलवा पहाड़ पर आजसू ने किया मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन

  • कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता, हेमंत सरकार पर उठाए सवाल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड स्थित झूमरखेलवा पहाड़ में मंगलवार को आजसू पार्टी द्वारा अनुमंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय अध्यक्ष नजरूल हसन और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश राणा शामिल हुए। मिलन समारोह के दौरान जहां संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं काफी संख्या में आए लोगों ने आजसू का दामन थामा। इस क्रम में हर पंचायतवार कमेटी गठन कर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का दिशा निर्देश दिया गया।

मौके आजसू नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखण्ड की जनता के साथ साथ नवयुवकों को सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं। 1932 खतियान बात पर जनता को उलझाकर रखा गया है। उन्होंने बाबूलाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बाबूलाल मरांडी झारखंड का मुख्यमंत्री बने थे उस समय क्षेत्र में उद्योग लगा दिए होते तो क्षेत्र में लोग गरीब नही रहते। आज गरीब गुरुबों को दो जून की रोटी के लिए इधर उधर नही जाना पड़ता। कहा कि हेमन्त सरकार पार्टी नही कंपनी चला रही है। हेमन्त सोरेन कहते हैं कि उनकी पार्टी झारखंड की माटी का पार्टी है। वह आदिवासियों के नेता हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यदि वे आज आदिवासियों के नेता होते तो आज आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार नही होता।

मौके पर आजसू के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, नारायण यादव, अशोक दुबे आजसू के प्रखंड अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बलबीर यादव, शंकर यादव, विक्की शर्मा, सरवन बरनवाल, बिकास दास समेत सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons