LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पहली बरसी पर हुआ भलकुद्दर के पूर्व मुखिया स्व0 मुंशी महतो के प्रतिमा का अनावरण

  • जिप अध्यक्षा व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के भलकुद्दर पंचायत के पूररी गांव में सोमवार को पूर्व मुखिया स्वर्गीय मुंशी महतो की पहली बरसी मनाई गई। इस मौके पर गांव में स्व0 महतो की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी व गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद के अलावे स्व0 मुंशी के पत्नी ने संयुक्त रूप से उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस क्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।

मौके पर अतिथियों ने कहा कि स्व0 महतो व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। इस दौरान सभी स्वर्गीय मुंशी महतो को श्रद्धांजली देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं स्व0 मुंशी के पुत्र बेंगाबाद प्रखंड के पूर्व प्रमुख राम प्रसाद यादव ने कहा कि हमारे पिताजी ने इस क्षेत्र के लिए हमेशा लोगों की सेवा करने और उनके दुख सुख में शामिल होने के लिए प्रेरित करते थे।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, उप प्रमुख सबा अंजुम, सामाजिक कार्यकर्ता जैनुल अंसारी, दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, महेंद्र प्रसाद वर्मा, मोहम्मद शमीम, सरयू गोप समेत काफी संख्या में लोगों ने उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons