LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पूर्व विधायक के आवास पर हुई भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

  • सदर प्रखंड के पूर्वी भाग का हुआ विस्तार

गिरिडीह। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी के आवासीय कार्यालय में सोमवार को संगठन की मजबूत करते हुए महिला मोर्चा पूर्वी भागका विस्तार किया गया। मौके पर रांची से चलकर आई प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मंजू लता दुबे, पुर्व विधायक निर्भय शहाबादी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, प्रदेश मंत्री प्रो0 विनीता कुमारी, महामंत्री उषा शर्मा आदि उपस्थित थी। पूर्वी भाग का विस्तार करते हुए कई महिलाओं को पार्टी का दायित्व सौंपा गया।

पूर्व विधायक श्री शहाबादी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री मंजू लता दुबे का गिरिडीह विधानसभा में आगमन होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की सक्रियता के बिना लक्ष्य हासिल होना नामुमकिन है। वहीं मोर्चा की महामंत्री उषा शर्मा ने बताया कि नए पदाधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व को निभाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आधी आबादी पर महिलाएं मैदान में उतरे उसी लक्ष्य को लेकर पार्टी का विस्तार किया गया।

बैठक में सावित्री भारती, अनीता शर्मा, गुड़िया देवी, मीना गुप्ता, प्रमिला देवी, अंजना मिश्रा, रीना मंडल, प्रमिला देवी, डोली पाठक, रीता पांडे सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons