LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालय में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक

  • बोल बम के जयकारे से गुंजामान हुए सभी शिवालया
  • दुखःहरण नाथ, हरिहर धाम, झारखंडी धाम में उमड़ा अस्था का सैलाब

गिरिडीह। श्रावण के पावन माह के पहली सोमवारी को विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे के साथ जिले के हर शिवालय में भक्तों ने श्रद्धा भाव से जलाभिषेक किया। इस दौरान हर कोई शिव भक्ति की धुन में मग्न थे। क्या बच्चे, क्या महिलाए और क्या युवा हर कोई निरंकार शिव की उपासना में लीन थे।

इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लोग जुटे और सच्ची आस्था के साथ भगवान शिव का आवाह्न किया। जलाभिषेक के साथ भक्तो की भीड़ ने शिवलिंग पर बेलपत्र और भोग भी अर्पित किए और भगवान शिव से सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा।

जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर उत्तरवाहिनी उसरी नदी के तट पर स्थित बाबा दुखःहरण नाथ के अलावे जिले के बगोदर के हरिहरधाम, झारखंडधाम समेत जिले के कई प्रख्यात शिव मंदिरों में शिवभक्त जुटे और जलाभिषेक किया। मौके पर सावन के कई प्रसिद्ध भजन भी भक्तो के कानो में मिश्री घोल रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons