LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

सोहराय के दिन तिसरी में पड़ौसियों ने किया था पीटाई, 10 दिनों बाद हुआ मौत, पत्नी ने लगाया भीड़ लगाकर पीटने का आरोप

गिरिडीहः
सोहराय त्योहार के दिन दो युवकों समेत उसके परिवार के सदस्यों की पीटाई से जख्मी हुए 40 वर्षीय जाॅय मुर्मु की मौत शुक्रवार को हो गया। जाॅय मुर्मु की मौत के सात दिनों बाद गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने तिसरी के सलगाडीह गांव के रमेश मुर्मु और संजलू मुर्मु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मोब लिचिंग है या नहीं, इसकी जांच तिसरी थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है। वैसे इस मामले में मृतक की पत्नी ने घटना के दिन ही तिसरी थाना में आवेदन देकर संजलू मुर्मु, रमेश मुर्मु, चंदवा मुुर्म, सांझला मुर्मु और उसके दामाद के खिलाफ भीड़ लगाकर लाठी से पीट-पीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाई थी। मृतक की पत्नी ने इस दौरान यह भी आरोप लगाई थी कि सारे आरोपियों ने उसके पति को पीटने के बाद एक दिन कमरे में बंद कर दिया था। लिहाजा, वक्त पर इलाज नहीं होने के कारण उसके पति की हालत बिगड़ती चली गई। घटना के बाद पुलिस जहां मामले की जांच में जुटी हुई थी। तो वहीं 10 दिनों बाद शुक्रवार को जाॅय मुर्मु की मौत हो गई। मृतक जाॅय की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मौत के बाद मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति को मिर्गी की बीमारी थी। क्योंकि 11 जनवरी को सोहराय के दिन सारे आरोपी उनके नीजि जमीन पर आएं। इस दौरान सारे आरोपी त्योहार के पांरपरिक गीतों के धुन पर नाचते-गाते हुए आएं। तो मृतक ने त्योहार के दिन आरोपियों को जमीन पर आने का जब विरोध किया। तो सारे आरोपियों ने उसके पति को लाठियों से बुरी तरह से पीटा। और कमरे में बंद कर दिया। जिसे 10 दिन बाद उसके पति की मौत हुई। इधर घटना के बाद इलाके में राजनीति भी खूब हो रही है। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने धनवार के भाजपा विधायक बाबूलाल मंराडी पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons