26 जून को रांची में आयोजित पेंशन जयघोष महासम्मेलन को लेकर तैयारी जोरो पर
- एनएमओपीएस गिरिडीह टीम कर रही है विभिन्न प्रखंडो का दौरा
गिरिडीह। 26 जून को रांची में आयोजित पेंशन जयघोष महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर एनएमओपीएस गिरिडीह की टीम जोर शोर से लगी हुई है। एनएमओपीएस के पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडो का दौरा कर रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को एनएमओपीसी की टीम में शामिल जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, जोनल पदाधिकारी इम्तियाज अहमद, जिला मीडिया प्रभारी मिथुन राज एवं जिला शिक्षकेतर कर्मचारी संयोजक विकास सिन्हा गाण्डेय प्रखण्ड के विभिन्न स्कूलों, प्रखण्ड मुख्यालय, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा किया। इन कार्यालयों में नियुक्त कर्मियों को 26 जून को हर हाल में रांची पहुंचने का अहवान किया।

जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 26 जून को रांची में झारखंड राज्य के सभी न्यू पेंशन वाले कर्मचारियों का पेंशन जयघोष महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। महासम्मेलन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। बताया कि महासम्मेलन में राज्य के कोने-कोने से सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी पदाधिकारी शामिल होंगे।
बताया कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को न्यू पेंशन का लाभ मिलता है। जो शेयर बाजार के अधीन है। जिसके तहत पेंशन बहुत ही कम मिलता है। इसलिए 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं।