13 अगस्त को गिरिडीह में निकलेगा 250 मीटर लंबा तिरंगा
- 75 सालों के उतार चढ़ाव के बाद अब सही मायने में लोगों को मिली आजादी: शालिनी वैशखियार
गिरिडीह। गिरिडीह के लिए यह पहला मौका होगा जब जिले में 250 मीटर तिरंगा झड़ा शहर की शोभा बढ़ाएगा। 250 मीटर का तिरंगा झंडा हर घर तिरंगा अभियान के तहत गिरिडीह की भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, पतंजलि परिवार के रंजीत गुप्ता, पुष्पा शक्ति और वनवासी कल्याण केंद्र के बिनोद केशरी समेत हिंदू संगठन के उत्कर्ष पांडेय द्वारा सयुक्त रूप से निकाला जाएगा। 13 अगस्त को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी गुरुवार को भाजपा नेत्री शालिनी समेत अन्य संस्थाओं के सदस्यो ने प्रेसवार्ता कर दी। भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि आजादी के 75 साल का जश्न मनाने का मौका पीएम मोदी ने देशवासियों को अमृत महोत्सव के रूप में दिया है।
भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा की आजादी के 75 सालो में देश ने कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन सही मायने में एक एक व्यक्ति को आजादी 2014 के बाद मिली। जब मोदी पीएम बने, क्योंकि 2014 के पहले कश्मीर के लाल चौक में राष्ट्रीय ध्वज फहराना भी एक अपराध माना जाता था। किसी की हिम्मत नही होती थी, की कोई लाल चौक में तिरंगा फहरा सके और अब उसी लाल चौक में एक एक व्यक्ति तिरंगा फहरा सकता है। इससे बड़ा गर्व करने वाला पल देशवासियों के लिए नही हो सकता।