Latestगिरिडीहझारखण्डराज्य

गायत्री परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के तहत किया वृक्षा रोपण का आयोजन

  • गायत्री शक्तिपीठ में लगभग 200 तुलसी के पौधों का किया निःशुल्क वितरण

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम गादी वेडमुक्का एवं कोवाड के आसपास कदम, आम, गुलमोहर, पीपल आदि के लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए बांस एवं जाली से घेरा भी लगाया गया। साथ ही गायत्री शक्तिपीठ में लगभग 200 तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

वृक्षारोपण के मौके पर गायत्री परिवार जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण की उपेक्षा करने के कारण ही आज यह स्थिति बनी है कि श्रावण मास में भी समय पर वर्षा का अभाव हो गया है। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वर्षा ऋतु के समय कम से कम हर व्यक्ति को पांच-पांच पौधों का रोपण अवश्य करना चाहिए, इससे कम में पर्यावरण की सुरक्षा संभव नहीं है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा श्रावण मास में प्रत्येक वर्ष पौधा रोपण किया जाता है। इस वर्ष भी जिले के गावां, सरिया, गिरिडीह सहित विभिन्न प्रखंडों में सैकड़ों पौधो का रोपण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह, हरिहर मंडल, गणेश मंडल, बासुकी प्रसाद राय, भागीरथ प्रसाद सिंह, पोखन महतो, निर्मल मंडल, जनार्दन महतो, महादेव वर्मा, जय प्रकाश राम, कारू प्रसाद बरनवाल, नरेश प्रसाद यादव, पूनम देवी, पूनम बरनवाल सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons