LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आंगनबाड़ी केंद्र पोबी में किया गया पोषाहार वितरण व टीकाकरण

ग्रामीणों को टीकाकरण के बताये गये फायदे

गिरिडीह। जमुआ प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पोबी दक्षिणी भाग आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को 0-5 आयुवर्ग के बच्चों व गर्भवती, धात्री महिलाओं का एएनएम मंजू कुमारी द्वारा आवश्यकता अनुसार टीकाकरण कर टीकाकरण के फायदे बतलाये गये। आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए निर्धारित मात्रा में पोषाहार वितरण किया गया। सहिया संगीता यादव ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जन स्वास्थ्यकारी योजना की जानकारी दिया। पोषण सखी अंजली देवी ने कुपोषण के लक्षण, कारण व कुपोषण से बचाव के लिए निर्धारित नियम, विभिन्न संतुलित पौष्टिक आहार की जानकारी दिया गया।
डालसा पीएलवी सुबोध कुमार साव ने झालसा द्वारा संचालित निरोगी भवः, आत्म निर्भरता, तृप्ति, चेतना, भुखमरी व कुपोषण से मुक्ति योजना की जानकारी दिए। पीएलवी सहदेव साव ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के लक्ष्य, उद्देश्य,कार्यक्रम से अवगत कराया। सीएचसी जमुआ मैनेजमेंट कमिटी सदस्य योगेश कुमार पाण्डेय ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समुचित लाभ लेने के लिए जागरूक, जानकार रहने की आवश्यकता है।
मौके पर कंचन कुमारी, बबिता देवी, शांति कुमारी, रिंकी कुमारी, ममता देवी, प्रियंका सोनी, रीता देवी, सुनैना कुमारी, सरिता देवी, आझोला देवी, सुलोचना देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons