LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

एनपीएस गिरिडीह प्रखण्ड कार्यकारिणी की हुई बैठक

20 फरवरी को आयोजित चलो मुख्यमंत्री के द्वार कार्यक्रम का सफल बनाने की बनी रणनीति

गिरिडीह। सर जेसीबोस बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को दोपहर बाद एनपीएस गिरिडीह प्रखण्ड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड संयोजक राजेश कुमार सिंह ने की। बैठक में गिरिडीह प्रखण्ड के सभी एनपीएस कर्मीयों को आगामी 20-02-2021 को प्रखण्ड स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं आंदोलन की सफलता हेतु रणनीति तय की गई। विदित है आगामी 20 फरवरी को गिरिडीह जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली हेतु पाने पेंशन का अधिकार, चलो मुख्यमंत्री के द्वार आयोजित की जानी है। कार्यक्रम में सभी एनपीएस कर्मीयों को भाग लेने की अपील की गई।

बैठक में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मो. अख्तर अंसारी, नितु कुमारी, सत्यनारायण वर्मा, लालमोहन दास, मिथुन राज, त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, उमेश पंडित, अभिषेक कुमार सिन्हा, गोपाल मंडल, सोना साहू, अर्जुन प्रसाद वर्मा सहित कई एनपीएस कर्मी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons