LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

न्यू गिरिडीह कोडरमा रेलखंड के सलेया स्टेशन में ट्रेन से कटकर दिव्यांग की हुई मौत

  • पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह का रहने वाला था मृतक आबिद अंसारी

गिरिडीह। न्यू गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड स्थित सलेया स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह एक दिव्यांग की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह निवासी आबिद अंसारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और पचम्बा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों समेत मुखिया सब्बिर आलम सहित कई गांव वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक आबिद अंसारी के मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों की माने तो आबिद अंसारी शुक्रवार की सुबह आठ बजे रेलवे ट्रैक में टहल रहा था और इसी दौरान न्यू गिरिडीह कोडरमा रेलखंड गिरिडीह कोडरमा ट्रेन गुजर रही थी। जिसके चपेट में आने से आबिद की मौत हो गई। मृतक एक पैर से दिव्यांग था जिसके कारण वह रेलवे पुल को ट्रेन आने के क्रम में क्रास नही कर पाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons