LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के जमुआ में बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में नवदंपति जख्मी

गिरिडीहः
गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ-चितरडीह मेन रोड के बाटी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार दोपहर ट्रैक्टर और बोलेरो के टक्कर में दुल्हा-दुल्हन गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना के बाद जमुआ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ केन्द्र भेजा। जानकारी के अनुसार नवडीहा ओपी के परांचीडीह गांव निवासी रुपेश वर्मा अपनी पत्नी आशा को ससुराल से विदा कराकर घर लौट रहा था। इस दौरान बोलेरो में आशा और रुपेश के साथ उसके बहनोई भी थे। जब दोनों का बोलेरो जमुआ के बाटी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा। तो इसी दौरान इनके बोलेरो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से मार दिया। जिसे बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि नवदंपति रुपेश और आशा को सिर्फ गंभीर चोट पहुंची है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons