गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 5 हजार से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन
गिरिडीहः
गिरिडीह व्यवहार न्यायलय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालतों के बढ़ते प्रासंगिकता को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने प्रयास किया कि कई लंबित मामलों का निष्पादन लोक अदालत में किया जा सके। लिहाजा, न्यायिक पदाधिकारियों के सुझाव पर विधिक सेवा प्राधिकार ने कई लंबित मामलों को तलाश कर बाहर निकाला। वैसे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा, कुंटुब न्यायलय के प्रधान न्यायधीश अरविंद पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव चुन्नूकांत और विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने किया। लोक अदालत के दौरान 12 पीठों का गठन हुआ। जिसमें माप-तौल, बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, बैंक से जुड़े केस, वन विभाग के कई मामलों को ऑन द स्पॉट निपटाया गया।

वैसे शनिवार के राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर खास बात यह भी रहा कि पांच हजार 61 लंबित मामले सुलझाएं गए। जिसमें राज्य सरकार को छह करोड़ 7 लाख 90 हजार का बड़े पैमाने पर राजस्व हासिल हुआ। वहीं घरेलू विवाद से जुड़े एक अन्य मामले का भी निपटारा हुआ। इधर लोक अदालत को सफल बनाने में सदर एसडीएम विशालदीप खलखो, डीएसपी संजय राणा और न्यायिक दडांधिकारी मेघा प्रियंका लकड़ा ने भी महत्पूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकारों के साथ अधिवक्ता और न्यायलय के कर्मी मौजूद थे।