LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आंगनबाड़ी फेडरेशन (सीटू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनी मीरा देवी

  • स्थानीय पदाधिकारियों ने दी बधाई

कोडरमा। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एण्ड हेल्पर (आइफा) का 6 से 9 दिसम्बर तक तमिलनाडु के मदुरै में संपन्न दशवें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्थानीय नेत्री और झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी आंगनबाड़ी फेडरेशन (सीटू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य चूनी गई। ज्ञात हो कि सम्मेलन में 75 सदस्यीय कमिटी में उषा रानी अध्यक्ष, ए आर सिन्धु महासचिव और अंजु मैनी कोषाध्यक्ष चूनी गई। आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद व जिला सचिव वर्षा रानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

इधर झारखंड का प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सीटू के राज्य सचिव और आंगनबाड़ी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि सम्मेलन में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही नौकरी की सुरक्षा और आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की सेवाओं को नियमित करने, सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को लागू करने, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को ग्रेच्युटी पाने का अधिकार दिया गया है। पोषाहार की स्थिति पर दैनिक डेटा के लिए पोषण ट्रैकर ऐप के नाम पर उन्हें परेशान करने पर रोक लगाने की मांग शामिल है।

सम्मेलन में झारखंड से 12 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें मीरा देवी, शकुंतला मेहता, संतोषी देवी, कुमारी सरिता, कंचन देवी, गीता देवी, रेखा कुमारी, सावित्री सोरेन, मीनू मूर्मू, प्रीति कुमारी हांसदा और मंजू बेसरा आदि शामिल थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons