LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस पहुंची गिरिडीह, लिया साइबर अपराधी को हिरासत में, मामला हस्तियों से ठगी का

गिरिडीहः
मुंबई की क्राइम ब्रांच की पुलिस शनिवार को गिरिडीह पहुंची। और नगर थाना पुलिस के सहयोग से बेंगाबाद थाना इलाके के एक साइबर अपराधी प्रकाश वर्मा को दबोचा। मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस फिलहाल आरोपी प्रकाश वर्मा से नगर थाना में पूछताछ कर रही है। लेकिन क्राइम ब्रांच की पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। वैसे क्राइम ब्रांच के एक कांस्टेबल की मानें तो मामला मुंबई के कुछ नामचीन और बड़ी हस्तियों से हुए ठगी के मामले से जुड़ा हुआ है। अपराधी प्रकाश वर्मा ने किस स्तर पर ठगी किया है। इसे लेकर क्राइम ब्रांच की पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ किया जा रहा है। तो दुसरी तरफ आरोपी प्रकाश वर्मा अपने बचाव मंे कई मनगढ़त कहानियों को भी गढ़ता दिख रहा है। लिहाजा, उसके मनगढ़त कहानियों ने ही मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस को परेशान कर रखा है। माना जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस रविवार को भी प्रकाश वर्मा से नगर थाना में पूछताछ जारी रख सकती है। जानकारी के अनुसार टीम में दो पदाधिकारी और एक कांस्टेबल है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons