LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

प्रेरणा शाखा ने किया गौ आहार कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा। शहर के यदुटांड स्थित श्री कोडरमा गौशला परिसर में गुरुवार को प्रेरणा शाखा के द्वारा गौ आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और रांची से आई महिलाओं ने गौ माता को चोकर, गुड़, चुन्नी और खल्ली खिलाया। इस मौके पर शाखा की अध्यक्ष प्रीति केड़िया, कार्यक्रम की पीडी शालू चैधरी ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है और प्रेरण शाख समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर गौ सेवा करती है। उन्होंने कहा कि गौ की सेवा कर हम राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। गौ माता हमें दूध के साथ-साथ गोबर देती है जो स्वास्थ्य और खेती के लिए लाभदायक होता है। मौके पर शाखा की नेहा हिसारिया, वंशिका चैधरी, रांची से आई रेणु मंगल, विनिता केजरीवाल आदि मौजूद थीं। रांची रांची से आई रेणु मंगल, विनिता केजरीवाल ने कहा कि प्रेरणा शाखा मानवता के क्षेत्र में कई कार्य कर रही है जो प्रेरणा का स्रोत है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons