LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बाइक असंतुलित होने से दुर्घटनागस्त हुए शिक्षक रामु यादव

  • प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए किये गये रेफर

गिरिडीह। तिसरी-मंडरो के बीच बेलकुशी के पास मुख्य सड़क पर गुमगी निवासी रामु यादव का बाइक असंतुलित होने गिर गया। जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तिसरी अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।


बताया जाता है कि घायल रामु यादव गुमगी से मंडरो जा रहा था। अचानक बेलकुशी के पास बाइक असंतुलित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे रामु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। तिसरी अस्पताल में डॉक्टर महेश्वरम ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया। घायल रामु पेशे से शिक्षक है और गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। परिजनों ने जिला परिषद रामकुमार राउत की मदद से प्राइवेट वाहन से गिरिडीह इलाज के लिये ले गए।

Please follow and like us:
Hide Buttons