बिरनी के बलगो पंचायत में कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता जोड़ो अभियान का आयोजन
- दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
गिरिडीह। बिरनी प्रखण्ड के बलगो पंचायत अन्तर्गत चिरुडीह गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ता जोड़ो अभियान शुरु किया गया। मौके पर इस्माइल अंसारी, मंजूर अंसारी, जमाल अंसारी, कयूम अंसारी, अब्दुल सकुर अंसारी, स्टाफ अंसारी, वसीम अंसारी, इसराइल अंसारी, ताज हसन, सफात अंसारी, अब्दुल रहमान ने कांग्रेस पार्टी पर भरोषा जताते हुए कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस का दामन थामा।
कार्यकर्ता जोड़ो अभियान को नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी की ओर से बगोदर विस भावी प्रत्याशी डॉक्टर सलीम अंसारी कहा कि बगोदर में वर्षों से अधिकतर एक ही पार्टी का शासन चला है। जिसके शासनकाल में जनता को मूलभूत आवश्यकताओं से वांछित रखा गया। बगोदर की जनता परिवर्तन के मूड में है। ताकि विधानसभा में समुचित विकास किया जा सके। बताया कि चिरुडीह गांव में आज भी सड़क जर्जर स्थिति में है। सिचाई तथा शिक्षा की बदहाल स्थिति बनी हुई है। जिससे जनता ऊबकर बदलाव करना चाहती है।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन राय, विससूत्री अध्यक्ष इतवारी वर्मा, युवा प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, युसूफ अंसारी, समाजसेवी इकरामुल अंसारी, आबिद अंसारी समेत सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।