LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मंत्री सत्यानंद और आलमगीर ने गिनाई हेमंत सरकार की उपलब्धियां

  • विधायक सोनू ने किया भाजपा पर जोरदार हमला
  • गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने भाजपा नेता पर किया कटाक्ष

गिरिडीह। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन के साथ शामिल होने गिरिडीह पहुंचे मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मंत्री आलमगीर आलम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि हेमंत सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए 36 लाख समस्याओं का निपटारा किया। प्रवासी मजदूर की मौत के बाद अब पचास हजार का मुआवजा दिया जायेगा। वहीं रजिस्टर्ड मजदूरों को सारी सुविधा दी जा रही है। साथ ही उनके बच्चो के लिए पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। साल 2022 को रोगजार से जोड़ा गया, युवाओं को महामारी से लोगो कांे बचाया गया। हेमंत सरकार खुद गांव तक जा जाकर ग्रामीणों को हर योजनाओं की जानकारी दे रही है। साथ ही समस्याओं के निदान के लिए अधिकारयों को निर्देश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहिया पर लाठी चार्ज हुआ था। उस वक्त कहा गया था कि हेमंत सरकार को कुर्सी मिलेगी तो ईमानदारी से हर समस्याओं को दूर किया जाएगा। 2019 के चुनाव में राज्य की जनता ने हेमंत सरकार को बहुमत दिया। लेकिन भाजपा ने राज्य की जनता को हर बार सरकार बनाने के साथ ठगने का कार्य किया। कहा कि एक लाख ड्रॉप आउट लड़कियों को रोकने की व्यस्था किया जा रहा है। सीएनटी पीएनटी एक्ट में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जेएमएम के कार्यकार्ता दिन रात इस प्रयास में है कि जरूरतमंद को हर योजना का लाभ मिल सकें।

विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि गिरिडीह से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम से जनता को सीधे लाभ मिलना तय है। इस कार्यक्रम के लिए गिरिडीह की जनता सीएम को बधाई देने के साथ आभार व्यक्त कर रही है। कहा कि गिरिडीह के एक नेता कहा करते थे कि वो भाजपा में नही जायेंगे और अब जब शामिल हुए है तो कहते फिरते है की सीएम हेमंत को इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि सीएम हेमंत की सरकार ने 1932 का खतियान और ओबीसी आरक्षण लागू किया जो भाजपा को पच नहीं रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons