LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

माॅनसून के दस्तक के साथ ही लगातार हो रही है बारीश

  • झारखंड में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना
  • 15 दिन में अब तक सिर्फ रांची में 207 मिमी हुई बारिश
  • लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
  • नदियों में जलस्तर उफान पर, कई घरों में घूसा बारीश का पानी

रांची। झारखंड में मानसून के आगमन के साथ ही लगातार बारीश हो रही है। यूं कहा जाये कि झारखंड में माॅनसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग की माने तो अगले सात दिनों तक प्रतिदिन हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। लगातार बारीश होने के वजह से रांची सहित कई शहरों का पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे गिर चुका है। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। गिरिडीह में भी लगातार बारीश होने के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं उसरी नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है।

इधर लगातार बारीश होने के वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। कई नदी नालों का जल स्तर बढ़ने से पूरी तरह से उफान पर है। वहीं कई घरों में बारीश का पानी घूस गया है। सोना नदी पर बनी 15 फीट ऊंची पुरानी पुलिया से करीब 4 फीट ऊपर पानी चढ़ गया। इससे इस रूट पर आवाजाही बंद हो गई। हालांकि बारिश के कुछ देर बंद होने पर बाढ़ का पानी नीचे उतर आया।

इधर, रजरप्पा स्थित भैरवी नदी पूरे उफान पर है, जिसके वजह से लोगों को करीब 10 किलोमीटर घूम का आवागमण करना पड़ रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons