LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाकपा माले की जीबी बैठक का हुआ आयोजन

  • भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के कारण सौ वर्ष पिदे चला जायेगा भारत: राजकुमार

गिरिडीह। जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के बिष्णुटिकर स्थित पूर्व विधायक राजकुमार यादव के आवास में भाकपा माले का गाँवा प्रखंड कमिटी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य नागेश्वर यादव एवं संचालन माले जिला कमेटी सदस्य अशोक मिस्त्री ने किया।


पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह से तानाशाही रवैया अपनाए हुए है कि यदि इस पर अंकुश नही लगाया गया तो अगले कुछ वर्षों में भारत 100 वर्ष पीछे चला जाएगा। भाजपा की यह सरकार इतना खतरनाक रुख अपना लिया है केंद्र सरकार में किसानों की बात तक नही सुनी जाती है। यह जिस तरह मनमानी ढंग से कार्य किये जा रही है कि आने वाले दिनों में देश पूरी तरह बेच दिया जाएगा।


मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बैजनाथ यादव, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, उमेश यादव, संजय दास, मो. मुस्लिम अंसारी, भोला यादव, पवन चौधरी, सुरेश चौधरी, अजीत चौधरी, मकसूद आलम, पिंटू कुमार, विजय यादव, राजेन्द्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons