LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

  • केन्द्र सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराये कार्यकर्ता

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यसमिति की बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अशोक उपाध्याय सहित कई नेताओं की उपस्थिति मंे हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रति हर वर्ग के लोगांे में विश्वास बढ़ा है। भाजपा के शासन में पीएम मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुई। हमारा देश विश्व के पटल में आगे बढ़ रहा है। देश के विकास के साथ ही केंद्र सरकार गरीब दलित, हरिजन, आदिवासी किसान मजदूर आदि वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। भाजपा के कार्यों और योजनाएं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक जानकारी देने की जरूरत है। गांव-गांव में जल नल योजना लागू की गई ताकि हर घर को पानी मिल सके लेकिन यहां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। झारखंड में लूट खसोट और घूसखोरी काफी बढ़ गया है।

बैठक में तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, चंदोरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, सुनील साव, सुनील साह, कुणाल सिंह, कपिल यादव, संजीत राम, सोनू हेंब्रम, मोहन बरनवाल, रामचंद्र ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons