LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मुहर्रम को लेकर तिसरी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

  • शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की की गई अपील

गिरिडीह। तिसरी थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ संतोष प्रजापति के नेतृत्व में हुई। बैठक में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व शांति व सद्भाव के साथ मनाए। पर्व के दिन तजिया को अपना अपना रूट के अनुसार ही घुमाया जाये। सरकार के गाइडलाइन का पालन करे। शांति व्यवस्था बहाल व सुरक्षा को लेकर वोलेंटियर को सक्रिय रखे। मुख्य सड़क बाधित न हो इस पर विशेष रूप से कमिटी को ध्यान देना है। ताकि अति आवश्यक वाहन को देर तक सड़क पर खड़ा न रहना पड़े।
बीडीओ श्री प्रजापति ने कहा की पर्व को शांति पूर्वक मनाए। किसी तरह का आपस में भेदभाव नही रखे। संवेदनशील जगह पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीजे का प्रयोग नही करना है। कहा कि सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने पर बक्शा नही जायेगा।

बैठक में थाना सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, मो0 कादिर, रविंद्र पंडित, रिंकू बरनवाल, इंब्राहीम अंसारी, किशुन यादव, किशोरी साव, गोपी रविदास, मो0 अयूब, कन्हैया सिंह सहित शांति समिति के कई सदस्य व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons