कांग्रेस कार्यालय में हुई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर बैठक
- प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिए गए कई निर्णय
गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, गिरिडीह प्रभारी कुमार गौरव सिंह, अल्पसंख्यक प्रदेश चेयरमैन शकील अख्तर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया समेत विधानसभा प्रभारी व प्रदेश डेलीगेट उपस्थित थे।
बैठक के दौरान कांग्रेस के आगामी हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर व गिरिडीह प्रभारी कुमार गौरव सिंह ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय करने के साथ ही संगठन की मजबूती और विस्तार पर गहन चर्चा की।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, पिंकू सहाय, जिला परिषद सदस्य विमल सिंह, आलमगीर आलम, जैनुल अंसारी, दीपक पाठक, युवा कांग्रेस हसनेन अली, सद्दाम हुसैन सच्चितानंद सिंह, संतोष राय, मदन लाल विश्वकर्मा, महमूद अली खान, राजेश तुरी, धोकल दास, नेसाब अहमद, आसिम जफर, केशर तोहिद, ताजुद्दीन अंसारी, जुनैद आलम, प्रो. मुकेश सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, महशर इमाम, निरंजन तिवारी, राजेश तुरी, बरूण सिंह, मोती लाल शास्त्री सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।