LatestNewsझारखण्ड

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में हुए छीछालेदर के बाद महापौर ने गिरिडीह ननि के कर्मियों के साथ किया बैठक

गिरिडीहः
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में हुए छीछालेदर के बाद गिरिडीह नगर निगम की नींद टूटी। और शुक्रवार को निगम के सभागार में महापौर सुनील पासवान ने डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति समेत निगम के कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक में निगम के कई कर्मी शामिल हुए। वहीं बैठक में महापौर पासवान और उप नगर आयुक्त ने मौजूद कर्मियों पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वक्त पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी शहर के लोगों को नहीं मिलता है। तो निश्चित तौर पर निगम के लिए यह बेहद शर्मनाक बात है। हालांकि महापौर ने कर्मियों को नसीहत के तौर पर यह भी सुझाव दिया कि दोनों प्रमाण पत्र निर्गत करना जब निगम के अधिकार क्षेत्र में है तो इसके लिए लोगों को परेशान नहीं पड़े। इसका ध्यान रखना जरुरी है। उप नगर आयुक्त ने कर्मियों को स्पस्ट शब्दों में कहा कि निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में कोई समस्या आ रही है तो कर्मी यह भी बताएं। प्राथमिकता के आधार पर उन समस्याओं को दूर किया जाएगा। वैसे महापौर के अध्यक्षता में हुए बैठक के दौरान उप नगर आयुक्त ने समीक्षा के क्रम में पाया कि निगम में जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित नहीं है। बल्कि, मृत्यु प्रमाण पत्र के 29 आवेदन लंबित है। जिसे तत्काल खत्म करने का निर्देश दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons