LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

शहीद काॅ. महेंद्र सिंह शहादत दिवस के दिन किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला

खेतको में चला धान, चावल, आलू संग्रह एवं जन सम्पर्क अभियान

गिरिडीह। शहीद काॅमरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस 16 जनवरी के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर बगोदर के खेतको में धान, चावल, आलू संग्रह एवं जन सम्पर्क अभियान संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासाभा के प्रदेश सचिव पूरन महतो, पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो, लाखो मिर्धा, हेमेंद्र प्रसाद, राजेन्द्र महतो, भोला महतो, महादेव प्रसाद, दिनेश महतो, पुनीत सिंह समेत अन्य शामिल थे। वहीं दूसरी और दोनदलों में ग्राम सभा संगठित किया गया। जिसका नेतृत्व बगोदर पूर्वी जिला परिषद सरिता महतो, उप प्रमुख सरिता साव व अन्य ने किया। बताते चलें कि कोविड-19 एवं किसान आंदोलन के व्यापक समर्थन में प्रत्येक वर्ष की भांति शहादत दिवस के मौके पर जन संकल्प सभा के बजाय मानव श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons