LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरी पंचयात के किशुटांड गांव मे गुरुवार को एक विवाहिता ने संदेहास्पद स्थिति में घर में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका किशुटांड निवासी पवन यादव की पत्नी रीमा देवी (25) थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता एतवारी यादव व स्वजन पुत्री के ससुराल पहुंचे। मृतका के मायके वाले उसके पति समेत ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे है। इधर सूचना पर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, एसआइ साधन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। मृतका का पति पवन को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना स्थल लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी।

होती थी मारपीट

घटना के सबंध मे मृतक के पिता एतवारी यादव ने बताया की शादी होने के 2वर्ष के बाद लगातार उसकी पुत्री के साथ मारपीट किया जाता था। इसकी वजह से उसकी पुत्री अधिकतर मायके आया जाया करती थी। वे लोग हमेशा पुत्री को समझा बुझा कर भेज देते थे। पुत्री का एक लड़का गौतम कुमार 7 वर्ष ओर एक लड़की करिश्मा कुमारी 5 वर्ष है। मृतका के भाई संजय यादव ने कहा की रात में रीमा ने उनलोगों से बात की। बातचीत में उसने कहा कि वे अब ससुराल में नही रहेगी, क्योंकि ससुराल में बहुत झगड़ा होता है। उसने उसे ससुराल से ले जाने की बात भी कही थी। जिसके बाद उनलोगों ने एक दो दिन में उसके ससुराल आने की बात कही। कहा कि आज करीब 10 बजे उनलोगों को रीमा के फांसी लगा लेने की सूचना दी गई।

नहीं था कोई विवाद

मृतक का पति पवन यादव ने कहा सुबह वह खेत गया था। घटना कब हुई इसकी उसे जानकारी नहीं है। कहा कि उसका अपनी पत्नी के साथ किसी प्रकार को कोई विवाद नहीं था। कहा कि वह रीमा के साथ मारपीट नहीं करता था। उसपर लगाए सभी आरोप आरोप बेबुनियाद हंै। थाना प्रभारी ने बताया मृतक के पति को थाना लाया गया है पूछताछ की जायेगी। शव को गिरिडीह भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही पीड़ित परिवार के आवेदन के अनुसार की जायेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons