LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कई संगठनों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव सिंह को किया याद

  • भाजयुमो, आईसा, मसस व पतंजली योग शिक्षिकाओं ने भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। शहीद दिवस के मौके पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों के द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर भाजयुमो के अध्यक्ष रंजीत राय के नेत्तृव में युवा मोर्चा की प्रर्देश प्रवक्ता प्रियंका रंजन, मिथुन चन्द्रवंशी, शुभम पांडेय, गौरव विश्वकर्मा, अभिजीत विश्वकर्मा, विशाल कुमार, नवीन बर्मन, लखन गुप्ता, आकाश कुमार, मोनू केसरी समेत युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता इस दौरान शहर के एसपी कोठी पहुंचे। जहां प्रर्देश प्रवक्ता प्रियंका रंजन समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रर्देश प्रवक्ता प्रियंका रंजन ने कहा कि तीनों क्रांतिकारियों ने देश को आजाद दिलाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाया थे। और अब युवाओं के लिए तीनों क्रांतिकारी प्रेरणा स्त्रोत बने है।


इंकलाबी नौजवान सभा के द्वारा अंबेडकर चौक से भगत सिंह प्रतिमा स्थल तक युवा अधिकार मार्च निकाला गया। नौजवान सभा के नेता अखिलेश राज, कमरुद्दीन अंसारी, ताज हसन, प्रदीप यादव के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, पप्पू खान, मनोज यादव सहित कई लोग शामिल हुए और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए क्रांतिकारी परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा ने कहा कि, यह देश शहीदों के महान क्रांतिकारी आदर्शों के रास्ते आगे बढ़ेगा, ना कि माफी वीरों के। कहा कि, फासीवादियों द्वारा देश की क्रांतिकारी विरासत को धूमिल कर माफीवीरों को महिमामंडित करने की साजिश की जा रही है। कहा कि, युवाओं को भगत सिंह के विचारों को पढ़ने और उसपर अमल करने की जरूरत है।

मजदूर संगठन समिति के द्वारा भगत सिंह चौक पर बनी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण देश के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्योछावर करने वाले क्रांति वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया। बताया कि तीनों शहीदों ने देश के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया था। शहीद होने वाले तीनों महान क्रांतिकारी और देशभक्त थे। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे मजदूर संगठन समिति के सचिव ब्रजकिशोर प्रसाद ने केंद्र सरकार के द्वारा लूट खसोट नीतियों पर जमकर प्रहार किया। मौके पर कमल दास, कन्हाई पांडे, हुबलाल राय, पवन यादव, किशोर राय सहित कई लोग मौजूद थे।

इधर पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति के नेतृत्व में आदर्श योग कक्षा श्री आरके महिला कॉलेज के योग शिक्षिका स्वप्ना रॉय, सहयोगी शिक्षिका लक्ष्मी छाया, सीमा लाल, आशा चौरसिया, मधु सिंह, उषा वर्णवाल, बेबी देवी सहित अन्य साधकों द्वारा शहीदे भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि हंसने खेलने की छोटी सी उम्र में भारत मां के तीन लाल ने अपने देश के लिए आज के दिन ही शहादत दी थी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी भारत के वे सच्चे सपूत थे। जिन्होंने अपने देश भक्ति और देश प्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर किया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons