LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मालडा मंडल कमिटी ने मनाया पं0 उपाध्याय की पूण्यतिथि

भाजपाईयों ने दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। गांवां प्रखंड के माल्डा बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में भाजपा माल्डा मंडल कमिटी की बैठक हुई। बैठक में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि मनाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता अमरदीप निराला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं एकात्मक मानववाद के प्रेणता थे। उनके बताए मार्गों पर चल कर आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने राष्ट्र हित में पूरे जीवन को संघर्षों में बिताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं संचालन बिनोद मिस्टकार ने किया। मौके पर दुर्गा लाल वर्णवाल, प्रदीप वर्णवाल, धनेश्वर यादव, बिनोद पाण्डे, महेंद्र साव, मनु वर्णवाल, विजय ताम्रकार, दिलीप लाल वर्णवाल, रणजीत साव, रामबचन यादव, वीरेंद्र यादव, सहदेव साव, राजकुमार सिंह, मुकेश साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons