LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

माले ने आदिवासी ग्रामिणों के साथ की बैठक, उनकी समस्याओं से हुए अवगत

  • वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य मुद्दो को लेकर प्रखंड मुख्यालय के घेराव का लिया निर्णय
  • आदिवासी गांवों में मनरेगा में जेसीबी से काम करने की शिकायत मिली तो ठीकेदार जाएंगे जेल : राजकुमार यादव

गिरिडीह। गावां के रेहा गांव में भाकपा माले द्वारा रविवार को आदिवासियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन जयनारायण यादव ने किया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक के दौरान आदिवासियों के वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड बनाने व राशन नही मिलने की लगातार शिकायतों को देखते हुए गावां प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि गावां प्रखण्ड के दर्जनों गांव जंगल में बसा हुआ है। यहां के लोग आदि काल से जंगलों में रह रहे हैं, लेकिन गरीब आदिवासियों को वन विभाग के द्वारा जमीन और जंगल से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। मना करने पर आदिवासियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया जा रहा है। कहा कि वन विभाग ने ढिबरा व्यवसाय पर नकेल कसकर इसके कारोबार पर ग्रहण लगा दिया है। जिसके कारण एक साल से ढिबरा का कारोबार बंद है। आलम यह है कि क्षेत्र के गरीब के आगे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मनरेगा योजना से आदिवासी मजदूरों को कोई काम नहीं मिल रहा है। यह गरीबों के साथ अत्याचार है। भाकपा माले इस अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि मनरेगा योजना मे ंमजदूरों के बजाय जेसीबी से कार्य करने की शिकायत मिली तो जेसीबी के मालिक व ठीकेदार को जेल भेजा जाएगा।

मौके पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजवंशी, रंजीत राम, नरेश राणा, मनोज रजवार, मनोज मुर्मू, जागो मरांडी, बबुआ मुर्मू, अमित मरांडी, छोटो मुर्मू, बाजो बास्के अमित बास्के, भूषण रविदास, उमेश बास्के, बिनोद हांसदा, बालो मुर्मू, झारी मुर्मू, कुमर मरांडी, कोसो मरांडी, सोमर मरांडी, मालती हेम्ब्रम, साँझली मुर्मू, बड़की देवी, जीतू बास्के, बाजो बास्के, मुन्ना मुर्मू व बबुआ मुर्मू समेत कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons