LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

माले नेता ने पेयजल व सफाई कर्मियों के साथ की बैठक

  • कहा समय पर मानदेय नही मिलने के कारण हड़ताल पर जाने को मजबूर होते है कर्मी

गिरिडीह। नगर निगम के अंतर्गत पेयजल कर्मी और सफाई कर्मी को समय पर मानदेय नही मिलने के कारण ही वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाते है। जिसके कारण आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त बातें माले नेता राजेश सिन्हा ने रविवार को मोहलीचुवां में आयोजित बैठक के दौरान कही। कहा कि पेयजल कर्मी और सफाई कर्मी दोनांे अपने संवेदक से परेशान है। नगरनिगम में इतना पावर नहीं रह गया है कि मजदूरों के हितों के बारे कुछ सोचें। नगरनिगम के प्रतिनिधि को इन कमजोर कर्मी का दर्द नहीं दिखता है। कहा कि भाकपा माले बहुत जल्द इन सवालों को लेकर जोरदार आंदोलन करेगी।

कहा कि पहले आकांक्षा में सफाई कर्मी को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलता था। माले के आंदोलन के बाद सब को मिलने लगा है। पीएफ़ के सवालों पर दोनो के कर्मी छले गए है। कहा कि पीएफ ऑफिस में जानकारी लेने के बाद उन्हें हक दिलाया जायेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons