LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

माले के नेता व कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजली

  • शहीद सप्ताह के दौरान युवाओं को भगत सिंह के विचारों से जोड़ेगा माले: राजेश सिन्हा

गिरिडीह। शहीद सप्ताह के मौके पर माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा की अगुवाई में नगर कमिटी के कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और नारे लगाए। मौके पर शहीद भगत सिंह के विचारों को पढ़ा और युवाओं को भी इस विचारों से जुड़ने के लिए अहवान किया गया।

मौके पर माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि सितंबर 1907 में जन्म लिए थे। महान भगत सिंह केवल 23 साल की उम्र में अपने विचारों का लोहा मनवा लिया था। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को फांसी लग गई थी। इनके साथ दो और महान क्रांतिकारी महान सुखदेव और महान राजगुरु को भी लाहौर षड़यंत्र में फांसी मिली थी। कहा कि भगत सिंह के विचार आज के युवा नही पढ़ पा रहे है। क्योंकि वे धर्म की राजनीति में उलझ गए है। मौके पर मौजूद माले के उज्जवल साव, मो0 एकराम और संजय यादव ने कहा कि गांव-गांव, घर घर में महान शहीद भगत सिंह के विचारो को पहुंचाया जायेगा। इस दौरान मो0 चांद, सन्नी, गुड्डू साव, इस्लाम, इदरीश, सोनू कुमार, राजू कुमार, दाऊद सहित कई युवा साथी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons