LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा नेत्री शालिनी के 250 फीट के भव्य तिरंगा यात्रा में महजब की दीवारें टूटी

  • सभी वर्ग के लोग हुए शामिल, लगाया भारत माता की जय के नारे
  • बेटियों के साथ युवाओं और गृहिणियों ने थाम रखा था राष्ट्रीय ध्वज

गिरिडीह। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के मौके पर गिरिडीह की भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार द्वारा शनिवार को 250 फीट लंबी तिरंगा यात्रा जब शहर में निकली तो सभी वर्ग और धर्म के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। शहर में पहली बार 250 फीट के साथ निकले तिरंगा झंडा का नेतृत्व भले भाजपा नेत्री शालिनी कर रही थी। लेकिन गौरवान्वित करने वाले इस पल के साक्षी गृहणी, युवा, स्टूडेंट, कारोबारी, बेटियों के साथ अलग अलग राजनीति दल के नेता और कई सामाजिक संस्था के सदस्य भी बने। जो सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को थामे हुए पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर देशभक्ति के नारे ने शहर को देशभक्ति में पूरी तरह डुबो दिया। एक तरफ नारे लग रहे थे, तो दूसरी तरफ कई झूमने वाले देशभक्ति गाने भी बाज रहे थे।

खास बात तो यह भी रही की 250 फीट के तिरंगा यात्रा में एक बग्घी पर भारत माता की झांकी भी थी और भारत माता की झांकी भी देशभक्ति का जोश और जुनून लोगों में पैदा किए हुए था। जबकि चार अलग अलग घोड़े पर भारत माता के सिपाही का वेश धरे युवक सवार थे।

शहर के झंडा मैदान से निकले इस भव्य 250 फीट के तिरंगा यात्रा को देखने के लिए महिलाओ की भीड़ घर के छतों पर आ गई। तिरंगा यात्रा शहर के कोर्ट रोड, मकतपुर रोड, काली बाड़ी, पदम चौक, शिव मुहल्ला और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंच कर समाप्त हुआ।

इस दौरान तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, लोजपा नेता राजकुमार राज, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, संजू देवी, बिनीत कुमार, कारोबारी प्रदीप अग्रवाल, चौंबर ऑफ कॉमर्स के निर्मल झुनझुनवाला, दिनेश खैतान, पतंजलि के नवींकांत सिंह, ललिता बरनवाल, पुष्पा शक्ति, सुरेश शक्ति, रणधीर गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता उत्कर्ष पांडे, तान्या, अभिषेक तिवारी, सदानंद राम, रूबी गुप्ता, आशुतोष तिवारी, शिवपूजन कुमार समेत सैंकड़ों की संख्या में देशभक्त जुटे थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons