LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

खिजुरी मध्य विद्यालय के शिक्षक महेश प्रसाद सिंह हुए सेवानिवृत

  • विदाई समारोह का आयोजन कर दी गई विदाई

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के खिजुरी मध्य विद्यालय के प्रांगण में कार्यरत खिजुरी विद्यालय के शिक्षक महेश प्रसाद सिंह के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार चौधरी उपस्थित थे। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में कई विद्यालय से सरकारी एवं सहायक शिक्षक भाग लिए और सेवानिवृत महेश प्रसाद सिंह को माला पहनाकर और शॉल देकर सम्मानित किया।

मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि लगातार तिसरी और खिजुरी विद्यालयों में लगभग 32 वर्षो से अपना योगदान छात्र, छात्राओं और अभिभावकों के बीच रहे है और इनका कार्यशेली छात्र और छात्राओं के साथ बहुत अच्छा रहा है। इनकी कार्यशैली से तिसरी प्रखंड के तमाम शिक्षक खुश है, लेकिन बहुत दुःख की बात है कि आज इसका योगदान समाप्त हो गया है। सीआरसी प्रमोद बरनवाल ने कहा की महेश प्रसाद सिंह सिर्फ पढ़ाने का ही नही बल्कि सभी को मार्गदर्शन देने का काम करते थे। 32 वर्षो के अंतर्गत सभी शिक्षक के साथ अच्छा व्यवहार रहा है। जब भी कोई शिक्षक को मुश्किल या परेशानी होती थी वहां पे मार्गदर्शन का काम करते थे।

मौके पर मो. हैदर अली, शंकर चौरसिया, शंभू राम, अरविंद पांडे, नंदकिशोर यादव, उपप्रमुख बैजू मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि मोहन मरांडी, प्रभात कुमार, रेखा कुमारी, पंकज सिंह, पवन कुमार, अमरेश कुमार, मुरलीधर प्रसाद यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons