धनवार में अयोध्या से आए अक्षत और कलश के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
- जय श्री राम के जयकारे से गुंजा धनवार, 22 जनवरी का हर मंदिर में पूजा व घरों में दीपक जलाने की की गई अपील
गिरिडीह। धनवार में रामलला की भूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश के साथ शुक्रवार को विहिप, बजरंग दल, आरएसएस, गायत्री परिवार, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, शिव चर्चा परिवार समेत कई हिन्दू संगठनों ने संयुक्त रूप से शिव मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिला व पुरुष ने भाग लिया और पूरे धनवार बाजार का भ्रमण किया। शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर धनवार बाजार के ब्लॉक रोड़, लाल चौक, नेता जी चौक, अमर चौक, बड़ा चौक सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए धनवार के पुनित राय स्टेडियम पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान सभी लोगों को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया गया और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में आरती करने तथा घरों में दीपक जलाने का अहवान किया गया।
इस दौरान धनवार नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र से आये 37 पंचायतों के लोगों के बीच पूजित अक्षत कलश देकर उन्हें अपने-अपने पंचायतों के सभी गांवों व घरों में बांटकर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण देने का अनुरोध किया गया। विहिप व बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों से मंदिरों में धार्मिक आध्यात्मिक अनुष्ठान, आरती के साथ-साथ अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाने की भी अपील की गई। वहीं लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आगमी 22 जनवरी को आयोजित अयोध्या में राम भगवान का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाने की अपील की।
शोभा यात्रा में पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, सुनील अग्रवाल, उमेश वर्णवाल, संजय अग्रवाल, मानव शास्त्री, पवन साव, सुबोध राय, उत्तम गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, भीम साव, अनमोल कुमार, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय साव, राजेन्द्र यादव, उदय सिंह, अरविंद साव, उपेंद्र सिंह, अशोक राय, कृष्णदेव रजक, बिनोद शर्मा, राजेश अग्रवाल, शम्भू बर्णवाल के साथ-साथ हज़ारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।