कम राशन देना डीलर को पड़ा महंगा, लाईसेंस हुआ रदद
गिरिडीह। राशन कार्डधारी को कोटा से कम अनाज देना राशन डीलर को महंगा पड़ गया। खाद्य आपूर्ति मंत्री के आदेश के बाद राशन डीलर का लाईसेंस रद्ध करते हुए उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जा रहा है।
महिला कार्डधारी के साथ डीलर ने की थी मारपीट
दरअसल गावां प्रखण्ड के राशन डीलर हिरा साव ने कार्डधारी सकुंती देवी को यूनीट से करीब दो किलोग्राम कम वजन दिया। जब सकुंती देवी ने कोटा के अनुरूप राशन की मांग की तो डीलर हिरा साव ने राशन देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं जब सकुंती देवी अपनी मांग पर अड़ी रही तो डीलर हिरा साव ने पहले उसके साथ बदतमीजी की और बाद में अपनी पत्नी के साथ मिलकर कार्डधारी महिला के साथ मारपीट भी की।
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मामले पर की त्वरीत कार्रवाई
इस मामले को लेकर किसी ने खाद्य आपूर्ति मंत्री को टवीट कर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही विडियो भी शेयर कर दिया। जिसके बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आपूर्ति पदाधिकारी डाॅ सुदेश कुमार को मामले का निष्पादन करने का आदेश दिया। मंत्री के आदेश के बाद आपूर्ति पदाधिकारी ने तत्काल डीलर का लाईसेंस रद्ध करते हुए गावां बीडीओ को डीलर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिये।