LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ठंड को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

  • धनवार विधायक प्रत्येक वर्ष उपलब्ध कराते है हजारों कंबल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के खिजूरी पंचायत निमाडीह गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव ने शनिवार को असहाय एवं गरीब गुरुबों के बीच कंबल का वितरण किया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा कंबल की व्यवस्था कराई गई थी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि ठंड से राहत दिलाने के लिए तिसरी प्रखंड के दुधपनिया, असगंधो, आदि कई गांवों में पहले दिन लगभग 300 कंबल का वितरण किया गया। वहीं नीमाडीह, पेसराटांड़, माधोपुर, खोटो आदि गांव में लगभग 200 कंबल वितरण किया जाएगा। कहा कि हर साल की भांति इस साल भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा जरूरतमंदों के लिए हजारों कंबल की व्यवस्था की गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons