बीडीओ और सीओ के अभाव में तिसरी में प्रभावित हो रही है सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
- चंदोरी में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, गरीबों के बीच बांटे गए कंबल
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड का दुर्भाग्य है कि झारखंड सरकार द्वारा अब तक तीन बार ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी करने के बाद भी बीडीओ, सीओ और सीडीपीओ का पद तिसरी मुख्यालय में खाली है। जिसके कारण सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
बता दंे कि एक वर्ष पूर्व सर्किट हाउस गिरिडीह में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा तिसरी अंचल विभाग में पेंडिंग म्यूटेशन आवेदन को लेकर तत्कालीन तिसरी सीओ असीम वाडा पर कार्रवाई की गई थी। छह माह बीतने के बाद प्रथम अधिसूचना में सीओ असीम वाडा को रांची सचिवालय ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके उपरांत तिसरी सीओ का प्रभार खोरीमहुआ अनुमंडल के स्कुटिव मजिस्ट्रेट दीपक कुमार को दिया गया था। करीब पांच माह पूर्व तत्कालीन प्रभारी सीओ दीपक कुमार को भी रामगढ़ जिला के पतरातु बीडीओ के पद हेतु ट्रांसफर हो गया। सीओ, सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार बीडीओ संतोष प्रजापति को कमान संभालने का मौका दिया गया। कुछ माह में ही दूसरी अधिसूचना में बीडीओ संतोष प्रजापति भी रांची जिला के तमाड़ प्रखंड का बीडीओ बनकर चले जाने पर गिरिडीह डीसी द्वारा स्कुटीव मजिस्ट्रेट संग्राम मुर्मू को तिसरी का बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ और एमो का पदभार दिया गया था। अब इन्हें भी तीसरे अधिसूचना में संग्राम मुर्मू को बीडीओ रांची जिला बेड़ो प्रखंड भेजा गया। जिसके कारण तिसरी प्रखंड बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ और एमो पदाधिकारी विहीन हो चुका है।

शनिवार को तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी पंचायत के हाट बाजार में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से उपप्रमुख बैजू मरांडी, बीपीओ राजकुमार हेंब्रम, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार दयाल उपस्थित थे। शिविर में मुखिया आशा देवी के नेतृत्व में गरीब और विधवा महिला और पुरुष को कंबल वितरण किया गया। बीडीओ और सीओ जैसे बड़े अधिकारियों के अभाव में प्रखंड और अंचल ऑपरेटर के भरोसे जैसे तैसे कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। सभी कर्मचारी अपने अपने टेबल में बैठे हुए थे। शिविर में उपमुखिया गुड़िया देवी, बीपीओ बसीर मरांडी, वन रक्षी अशोक यादव, प्रमोद कुमार, पूर्णचंद्र गुप्ता, रणधीर कुमार आदि मौजूद थे।