LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झंडा मैदान में रसोईया संघ ने किया सभा का आयोजन

  • 14 फरवरी से आयोजित हड़ताल को स्थगित करने का लिया निर्णय

गिरिडीह। झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के द्वारा रविवार को झंडा मैदान में सभा का आयोजन किया गया। संघ की जिला सचिव गुंजा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 14 फरवरी से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बताया कि उक्त निर्णय सदर विधायक के आग्रह और उनके द्वारा सभी मांगो पर विचार करने के आश्वासन पर लिया गया है।

बैठक के दौरान जिला रसोईया संघ के संरक्षक नारायण महतो ने कहा यदि फिर टाल मटोल हुआ तो अगले विधानसभा सत्र के दौरान संघ विधानसभा घेराव करने के लिए बाध्य होगी। बताया कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को मजदूरों के देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य भर के झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के तमाम रसोईया सड़क पर उतर कर मार्च व प्रदर्शन कर मजदूर विरोधी, किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। कहा कि केंद्र सरकार ने रसोईया को मिलने वाली 60 प्रतिशत राशि रोक लगा दी है। जिससे स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार न सिर्फ रसोईया विरोधी है बल्कि महिला विरोधी भी है।

बैठक को अखिल भारतीय किसान महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड पुरन महतो, झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की सोमरी देवी, हेमंती देवी, सुनिता देवी, सेवकी देवी असमा खातुन, गुलशन बीबी, सारो देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, मालती देवी सहित अन्य ने संबोधित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons