भीषण गर्मी को देखते हुए केडिया जन कल्याण ट्रस्ट ने किया दो प्याऊ का निर्माण
- सदर विधायक ने किया उद्घाटन, ट्रस्ट के इस पहल की की सराहना
- शहर में 14 अमृतधारा का किया जा रहा है संचालन
गिरिडीह। भीषण गर्मी को देखते हुए केडिया जन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा के पैठियाटांड में निर्मित कराए गए दो प्याऊ का निर्माण किया गया। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू ने विधिवत् रूप से किया। मौके पर सदर विधायक और ट्रस्ट के सम्मानित लोगों का स्वागत बुके देकर किया गया। मौके पर शंभू दयाल केडिया, सरवन केड़िया, विकास केडिया, प्रभात बगैड़िया समेत अन्य ट्रस्ट के लोग उपस्थिति थे।

मौके पर सदर विधायक ने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा शहर में अलग अलग 14 स्थानों पर अमृतधारा निर्मित कर जिस प्रकार लोगों की सेवा कर रहे है वह काफी सराहनीय है। कहा कि अमृतधारा के माध्यम से प्रत्येक दिन 95 हजार लीटर पानी जनता के बीच वितरित किया जा रहा है। जो काफी सराहनीय और पुण्य की बात है। विधायक ने ट्रस्ट के लोगों को इस कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। जहां तक मेरी मदद की आवश्यकता होगी वे हर संभव मदद करने को तैयार रहेंगे।
वहीं ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि पूर्वजों की पुण्य स्मृति में केडिया जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से लोगों को पीने के लिए अमृतधारा और पशुओं को पीने के लिए शुद्ध जल प्याऊ का निर्माण कराया गया है। बताया गया कि केडिया जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर अमृतधारा प्याऊ लगाया गया है। वहीं भीषण गर्मी में पशुओं को भी अत्यधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। जिसे देखते हुए पशुओं के लिए शुद्ध जल का प्याऊ बनाया गया है।