कालाबजारी राशन डीलर नहीं करते, बल्कि सरकार के गोदामों में होती है हेराफेरी, लेकिन कार्रवाई सिर्फ डीलर परः ओंकारनाथ
गिरिडीह पहुंचे एसोसिएशन के अध्यक्ष, हेमंत सरकार से वादों को पूरा करने की रखी मांग
गिरिडीहः
फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन के प्रर्देश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे। और एसोसिएशन के गिरिडीह सदस्यों के साथ बैठक के साथ वार्ता किया। तो स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ वार्ता भी किया। बैठक के बाद एसोसिएशन के प्रर्देश अध्यक्ष झा ने हेमंत सरकार से वादों को पूरा करने का मांग किया। जो बातें हेमंत सरकार ने विपक्ष में रहते हुए राशन डीलरों के साथ किया था। क्योंकि अब तक राशन डीलरों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं किया गया। जबकि कोरोना काल में जरुरतमंदो को अनाज उपलब्ध कराने के क्रम में कई डीलरों की मौत पूरे राज्य में हुई। प्रर्देश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब एसोसिएशन पूरे राज्य में अभियान चलाकर सत्तारुढ़ दल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रही है। और राशन डीलरों के समस्याओं को उनके समक्ष रख रही है। प्रेसवार्ता के क्रम में प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में 60 लाख कार्डधारियों के अनुसार ढाई करोड़ लोगों तक राशन डीलरों ने खाद्यान्न उपलब्ध कराया। लेकिन मानदेय में कोई वृद्धि नहीं किया गया।
एक सवाल के जवाब में प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि एसोसिएशन वैसे डीलरों को कोई सहयोग नहीं करेगा। जो अनाज उठाव और वितरण में गड़बड़ी करेगें। लेकिन राशन डीलरों के दर्द को अब तक नहीं समझा गया। क्योंकि गोदाम से डीलरों को कम अनाज दिया जाता है। यही नही हर बोरे में अनाज कम वनज रहता है। इसके लिए डोर स्टेप डिलीवरी के साथ गोदाम प्रबंधक जिम्मेवार है। उन पर प्रशासन और सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती। हर बार राशन डीलरों को चोर बनाकर उन पर कार्रवाई की जाती है। इधर शहर के सर्किट हाउस में हुए विधायक के साथ वार्ता के दौरान एसोसिएशन के महासचिव राजेश बसंल, केदार प्रसाद, सैयद अजहर, अखिलेश राणा, अनूप तर्वे, वीरेन्द्र राय समेत कई शामिल थे। इसे पहले एसोसिएशन के नई कमेटी का गठन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव तो संरक्षक झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह को बनाया गया।