LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुई काली पूजा, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई

  • मकतपुर स्थित रविन्द्र ग्रन्थागार की महिला समदस्यों ने खेली सिन्दूर की होली
  • गांवा के पटना में भक्त कांधे पर लेकर प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे नदी तट

गिरिडीह। मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ काली पूजा संपन्न हो गई। इस दौरान भक्तों ने नम आखांे से मां को विदाई दी। इस दौरान गिरिडीह शहरी व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित काली पूजा के बाद पूरे विधि विधान के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शहर के मकतपुर स्थित बंगला स्कूल में श्री रविन्द्र ग्रंथागार की महिला सदस्यों के द्वारा सिंदुर खेल कर मां काली को विदाई दी गई। मौके पर कमिटी के लोग मां काली की भव्य प्रतिमा को वाहन से शहर भ्रमण करते हुए बरवाडीह स्थित मानसरोवर पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया।

इधर जिले के गांवा प्रखंड के पटना स्थित मां काली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा का स्थानीय पटना-माल्डा मुख्य मार्ग स्थित नदी में विसर्जन किया गया। मंगलवार को दोपहर बाद भक्त मां की प्रतिमा को कांधे पर लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नदी तट पर पहुंचे और पूरे विधि विधान से आरती करने के बाद मां की प्रतिमा का विसर्जन किया। मौके पर पंडित प्रमोद पाण्डेय, महेंद्र मिस्त्री, उपेंद्र मिस्त्री, लातो स्वर्णकार, राजेंद्र मिस्त्री, रविन्द्र बर्मा, रणवीर कुमार, विनोद मिस्त्री, बबलू मिस्त्री, बासुदेव यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons